लाइव न्यूज़ :

उप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी : तीन बजे तक औसतन 50% वोट पड़े

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:52 IST

Open in App

लखनऊ, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 17 जिलों में बृहस्पतिवार को मतदान जारी है और अपराह्न तीन बजे तक औसतन करीब 50% वोट पड़े।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, अपराहन 3:00 बजे तक लगभग 50% मतदान हो चुका है। वोट शाम छह बजे तक डाले जाएंगे और जो भी मतदाता छह बजे तक मतदान केंद्र के अंदर आ जाएंगे उन्हें वोट डालने का मौका दिया जाएगा।

अपराहन तीन बजे तक हापुड़ में सबसे ज्यादा 54.60 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बांदा में सबसे कम 42.99 फीसद वोट पड़े।

चौथे और अंतिम चरण में पंचायतों की दो लाख 10 हजार से ज्यादा सीटों के लिए पांच लाख 27 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में दो करोड़ 98 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

चौथे चरण में अंबेडकर नगर, अलीगढ़, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, बस्ती, बहराइच, बांदा, मऊ, मथुरा, शाहजहांपुर, संभल, सीतापुर, सोनभद्र तथा हापुड़ जिलों में मतदान हो रहा है।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में कुल 347436 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य की 738 सीटों पर 10679 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18356 सीटों पर 55408 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य की 177648 सीटों के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि अंतिम चरण का मतदान निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराने के लिए 243708 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है इनमें 395 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 2665 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं।

राज्य में गत 15 तथा 19 अप्रैल को हुए पहले एवं दूसरे चरण के चुनाव में 71-71 फीसद मतदान हुआ था। वहीं, 26 अप्रैल को हुए तीसरे चरण के चुनाव में 73.5% वोट पड़े थे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर पंचायत चुनाव मतदान के दौरान कड़ा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के स्पष्ट आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित