लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को

By भाषा | Updated: April 18, 2021 16:38 IST

Open in App

लखनऊ, 18 अप्रैल उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सोमवार को होगा। इस दौरान राज्य के 20 जिलों में 223000 से ज्यादा सीटों पर तीन लाख 48 हजार से अधिक प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस दौरान तीन करोड़ 23 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह चरण इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें राजधानी लखनऊ और प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान होगा। इनके अलावा दूसरे चरण में अमरोहा, आजमगढ़, इटावा, एटा, कन्नौज, गोंडा, गौतम बुद्ध नगर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, बदायूं, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, महराजगंज, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर और सुल्तानपुर में भी मतदान होगा।

आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 787 सीटों के लिए 11483 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 19653 सीटों के लिए 85232 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान की 14897 सीटों के लिए 121906 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत वार्ड की 187781 सीटों के लिए 130305 प्रत्याशी मैदान में हैं। ये सभी प्रत्याशी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए विभिन्न चुनाव चिन्हों पर मैदान में हैं।

मतदान को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 231000 से ज्यादा चुनाव अधिकारियों को तैनात किया गया है।

गत 15 अप्रैल को हुए पंचायत चुनाव के पहले चरण में औसतन 71फीसद मतदान हुआ था। वर्ष 2015 में हुए पिछले पंचायत चुनाव में 72.11प्रतिशत मतदान हुआ था।

गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना महामारी के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने मार्च में निर्देश दिए कि पंचायत चुनाव के दौरान अधिकतम पांच लोग ही घर-घर जाकर प्रचार कर सकते हैं।

राज्य के उप चुनाव आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया अपर जिला अधिकारियों की अगुवाई में तीन सदस्य समितियां गठित की गई हैं जो आयोग द्वारा जारी दिशार्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगी।

मतदान के दौरान भी कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं के खड़े होने के लिए छह-छह फीट की दूरी पर घेरे बनाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह