लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिये मतदान 13 फरवरी को

By भाषा | Updated: February 12, 2021 15:23 IST

Open in App

अमरावती, 12 फरवरी आंध्र प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 2786 पंचायतों के लिये शनिवार को मतदान होगा।

पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव नौ फरवरी से शुरू हुए और 21 फरवरी तक चार चरणों में संपन्न होंगे।

बयान में कहा गया है कि पहले चरण का मतदान नौ फरवरी को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान 13 फरवरी को होगा ।

विज्ञप्ति के अनुसार, 20,817 वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होंगे ।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मतदान सुबह 6.30 बजे शुरू होगा और अपराह्न 3.30 बजे तक चलेगा और मतों की गिनती चार बजे से होगी ।

इसमें कहा गया है कि 3,328 पंचायत सरपंचों को चुनने के लिये चुनाव होने थे लेकिन इसमें से 539 को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है, जबकि तीन गांवों में किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है ।

बयान के अनुसार, 7,507 उम्मीदवार सरपंच के पद के लिये चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि वार्ड सदस्य के लिये 44 हजार 876 उम्मीदवार मैदान में हैं ।

यह चुनाव मतपत्र के जरिये कराया जा रहा है। यह चुनाव दलगत आधार पर नहीं लड़ा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित