कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न

By भाषा | Updated: December 27, 2020 21:27 IST2020-12-27T21:27:13+5:302020-12-27T21:27:13+5:30

Voting for the final phase of Gram Panchayat elections in Karnataka | कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न

कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान संपन्न

बेंगलुरु, 27 दिसंबर कर्नाटक में ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए रविवार को हो रहा मतदान समाप्त हो गया है। वोटों की गिनती 30 दिसंबर को होनी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राज्य में दोपहर तीन बजे तक 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। मतदान सामान्य तौर पर शांतिपूर्ण रहा।

राज्य के 109 तालुकाओं की 2,709 पंचायतों के लिए मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 20,728 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।

अधिकारियों के अनुसार, 39,378 सीटों के लिए 1,05,431 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि कुल 3,697 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

राज्य में 22 दिसंबर को पहले चरण में 117 तालुकाओं में 3,019 पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। राज्य के 226 तालुकाओं के 5,728 गांवों की 72,616 सीटों के लिए मतदान हुआ।

कोविड​​-19 महामारी को देखते हुए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम को अनिवार्य किया गया। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1,500 से घटाकर 1,000 तक सीमित कर दी गई है।

चुनाव के सुरक्षित संचालन के लिए लगभग 80,000 पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

उनके अलावा, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Voting for the final phase of Gram Panchayat elections in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे