लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 12:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर संक्रमण रोकने के लिए तमाम एहतियाती उपायों और कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा में नगर निकाय चुनाव में रविवार को मतदान जारी है।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चलेगा।

अंबाला, पंचकुला और सोनीपत नगर निकायों के सभी वार्डों के सदस्य और महापौर पद के लिए, रेवाड़ी के नगरपालिका परिषद, सांपला (रोहतक), धारूहेड़ा (रेवाड़ी) और उकलाना (हिसार) की नगरपालिका समितियों के अध्यक्ष और सभी सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

नगर पालिका समिति, इंद्री (करनाल) के वार्ड नंबर सात, भूना (फतेहाबाद) के 13, राजौंद (कैथल) के 12, नगरपालिका परिषद फतेहाबाद के 14 और नगरपालिका परिषद सिरसा के वार्ड नंबर 29 के लिए उपचुनाव भी हो रहे हैं।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों और संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

चुनाव के नतीजे 30 दिसंबर को आएंगे।

इस चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कोविड-19 रोगियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर अंतिम घंटे में अपना वोट डालने की अनुमति दी जाएगी।

सर्द मौसम के बावजूद लोग सुबह से ही वोट डालने निकले।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर केंद्र और राज्य प्राधिकरणों द्वारा जारी की गई सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल