लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पांच अस्थाई सीटों के लिए मतदान अगले माह, भारत को सीट मिलने का भरोसा

By भाषा | Updated: May 30, 2020 18:50 IST

भारत अस्थाई सदस्य सीट का उम्मीदवार है और एशिया प्रशांत ग्रुप से इकलौता उम्मीदवार होने के नाते उसकी जीत तय है। गौरतलब है कि भारत की उम्मीदवारी का पिछले साल जून में एशिया प्रशांत ग्रुपिंग के 55 सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया था। इनमें चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिया प्रशांत सीट के लिए इकलौता दावेदार होने के कारण भारत को यह सीट मिलना तय है। आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्यों का चुनाव पूर्ण सत्र के बगैर जून 2020 में कराया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए अपनी पांच अस्थाई सीटों के लिए अगले माह नयी चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव कराने का निर्णय किया है और एशिया प्रशांत सीट के लिए इकलौता दावेदार होने के कारण भारत को यह सीट मिलना तय है।

महासभा ने शुक्रवार को ‘कोरोना वायरस महामारी के दौरान पूर्ण बैठक के बिना गुप्त मतदान द्वारा चुनाव कराने की प्रक्रिया’ संबंधी एक निर्णय अंगीकार किया। इस फैसले के अनुसार सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों का चुनाव, तथा आर्थिक और सामाजिक परिषद के सदस्यों का चुनाव पूर्ण सत्र के बगैर जून 2020 में कराया जाएगा।

पांच अस्थाई सदस्यों के लिए 2021-22 सत्र के लिए चुनाव 17जून को होने थे। भारत अस्थाई सदस्य सीट का उम्मीदवार है और एशिया प्रशांत ग्रुप से इकलौता उम्मीदवार होने के नाते उसकी जीत तय है। गौरतलब है कि भारत की उम्मीदवारी का पिछले साल जून में एशिया प्रशांत ग्रुपिंग के 55 सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया था। इनमें चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं।

भारत के दृष्टिकोण से चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह के बदलाव से उसकी उम्मीदवारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं