राजस्थान में 50 नगर निकायों में पार्षद चुनाव के लिए मतदान
By भाषा | Updated: December 11, 2020 11:19 IST2020-12-11T11:19:47+5:302020-12-11T11:19:47+5:30

राजस्थान में 50 नगर निकायों में पार्षद चुनाव के लिए मतदान
जयपुर, 11 दिसंबर राजस्थान के 12 जिलों के 50 नगर निकायों में पार्षद पद के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है जहां 14 लाख से ज्यादा मतदाता 7249 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि 43 नगर पालिकाओं और सात नगर परिषद में पार्षद पद के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा।
इन 43 नगर पालिकाओं और सात नगर परिषदों में 1775 वार्ड हैं।
इन निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 14 दिसंबर को सूचना जारी होगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 20 दिसंबर को और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 21 दिसंबर को होगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।