लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को वोट देने का मतलब, राजस्थान में बढ़ते अपराधों को लाइसेंस देना है: अरुण सिंह

By भाषा | Updated: October 27, 2021 00:31 IST

Open in App

जयपुर, 26 अक्टूबर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब, गहलोत सरकार की अकर्मण्यता, बढ़े हुए अपराधों व कुशासन को लाइसेंस देना है।

उदयपुर के वल्लभनगर में उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला के समर्थन में भटेवर, मालडवास, कानोड में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि गहलोत बताएं की कोरोनाकाल मे कितनी बार वल्लभनगर आकर सुध ली और अब वोट मांगने किस मुंह से आये हैं।

उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत तीन साल के कार्यकाल में 18 महीने घर से हीं नही निकले। अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि राजस्थान में अपराधी बेलगाम हैं और राजधानी में ही दुष्कर्म ओर हत्याएं हो रही हैं।

राजस्थान के दो विधानसभा क्षेत्रों वल्लभनगर (उदयपुर) धरियावाद (प्रतापगढ़) में मतदान 30 अक्टूबर को होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos