लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान के 114 पदों के लिए मतदान संपन्न, 11 को होगी मतगणना

By भाषा | Updated: May 9, 2021 23:48 IST

Open in App

लखनऊ, नौ मई उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में ग्राम पंचायत प्रधान पद के उम्मीदवारों के निधन की वजह से निर्वाचन स्थगित किया गया था, जिसके लिए रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में प्रधान पद के 114 पदों के लिए रविवार को वोट डाले गये और मतगणना 11 मई को होगी।

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को जारी बयान के अनुसार, प्रधान ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवारों के निधन के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्वाचन रद्द कर दिया गया था। आज नौ मई को ग्राम पंचायत प्रधान के 114 पदों के निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया।

कौशांबी से मिली खबर के मुताबिक, जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत के बाद स्थगित हुए चुनाव में आज जिले के चार विकास खंडों की पांच ग्राम पंचायतों में पुनर्मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा और 69.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद जिले के तीन ब्लॉक फिरोजाबाद सदर, टूंडला एवं जसराना में प्रत्याशियों की मौत के कारण स्थगित हुए मतदान के बाद पुनर्मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मत डाले गए थे। पहले चरण में 15 अप्रैल, दूसरे में 19 अप्रैल, तीसरे में 26 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।

राज्य में चारों चरणों में ग्राम पंचायत प्रधान के 58,194, ग्राम पंचायत सदस्य के 7,31,813, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 75,808 तथा जिला पंचायत सदस्य के 3,051 पदों के लिए मत डाले गये थे जिसकी मतगणना दो से चार मई के बीच संपन्न हुई।

इसके अलावा प्रधान ग्राम पंचायत पद के उम्मीदवारों के निधन के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्वाचन रद्द कर दिया गया था जिसके लिए आज रविवार को मतदान संपन्न हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos