लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मंगलवार को होगा मतदान

By भाषा | Updated: November 30, 2020 19:02 IST

Open in App

लखनऊ, 17 नवंबर उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खंड स्‍नातक और खंड शिक्षक क्षेत्र से 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा और चुनाव का परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

शासन-प्रशासन ने चुनाव सकुशल संपन्‍न कराने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

अपर मुख्‍य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्‍थी ने सोमवार को 'भाषा' को बताया कि सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को सकुशल और शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।

अवस्‍थी ने बताया कि चुनाव संपन्‍न कराने के लिए पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था की गई है और निर्वाचन आयोग भी निगरानी कर रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी(सपा), कांग्रेस और शिक्षक संघों के अलावा निर्दलीय समेत कुल 199 उम्‍मीदवार मैदान में हैं।

इस चुनाव से बहुजन समाज पार्टी (बसपा)ने किनारा कर लिया है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्‍यादा 30 उम्‍मीदवार मेरठ स्‍नातक क्षेत्र में जबकि सबसे कम 11 उम्‍मीदवार लखनऊ शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।

इसके अलावा आगरा स्‍नातक खंड क्षेत्र में 22, इलाहाबाद-झांसी स्‍नातक खंड क्षेत्र से 16, लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से 24, वाराणसी खंड स्‍नातक से 22, आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र से 16, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से 15, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से 16, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से 15 और वाराणसी खंड शिक्षक क्षेत्र से 12 उम्‍मीदवार मुकाबले में हैं।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए 5 खंड स्‍नातक और 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मंगलवार को मतदान होना है।

उल्‍लेखनीय है कि लखनऊ खंड स्‍नातक क्षेत्र से कांति सिंह, वाराणसी खंड स्‍नातक से केदार नाथ सिंह, आगरा खंड स्‍नातक से डॉक्‍टर असीम यादव, मेरठ खंड स्‍नातक से हेम सिंह पुंडीर, इलाहाबाद-झांसी खंड स्‍नातक से डॉक्‍टर यज्ञदत्त शर्मा तथा लखनऊ खंड शिक्षक से उमेश द्विवेदी, वाराणसी खंड शिक्षक से चेत नारायण सिंह, आगरा खंड शिक्षक से जगवीर किशोर जैन, मेरठ खंड शिक्षक से ओमप्रकाश शर्मा, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड से संजय कुमार मिश्र और गोरखपुर-फैज़ाबाद खंड शिक्षक से निर्वाचित विधान परिषद सदस्‍य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह मई, 2020 को ही पूरा हो चुका है।

कोरोना संक्रमण की वजह से यह चुनाव निर्धारित समय पर नहीं हो सका लेकिन अब इन्‍हीं सीटों के लिए एक दिसंबर यानी मंगलवार को मतदान होगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है