लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कड़ी सुरक्षा के बीच सुचारू तरीके से मतदान जारी

By भाषा | Updated: April 6, 2021 11:41 IST

Open in App

चेन्नई, छह अप्रैल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है और अन्नाद्रमुक के ओ पनीरसेल्वम, द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन और अभिनेता रजनीकांत जैसी हस्तियों ने मंगलवार को शुरुआती घंटे में ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने एक मतदान केंद्र पर मतदान के बाद संवाददाताओं से कहा कि तमिलनाडु में मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। एक या दो स्थानों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से जुड़ी दिक्कतें सामने आईं, लेकिन उन्हें जल्द ही दूर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि ‘स्वतंत्र एवं निष्पक्ष’ चुनाव हो रहा है और अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पर्यवेक्षक मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।

मतदान केंद्र सात बजे खुलने के पहले ही लोग कतारों में लग गए थे और लोगों को मतदान केंद्र खोजने में मदद के लिए मतदान सूचना पर्चियां भी बांटी गयीं।

विधानसभा अध्यक्ष पी धनपाल ने सेलम में, पनीरसेल्वम ने थेणी जिले और मंत्रियों पी थंगमणि एवं सेलुर के राजू ने कोयंबटूर एवं मदुरै में मतदान किया।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि और पार्टी के संस्थापक सी एन अन्नादुरई के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के बाद मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मक्कल नीधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन मतदान के बाद कोयंबटूर रवाना हो गए, जहां से वह चुनाव लड़ रहे हैं।

डीएमडीके नेता प्रेमलता विजयकांत, नाम तमिलर काची के नेता सीमन ने भी शुरुआती घंटे में ही मतदान किया।

अभिनेताओं रजनीकांत, अजित कुमार और विजय समेत कई कलाकारों ने चेन्नई में मतदान किया।

राज्य में 88,937 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान 4,17,521 मतदान कर्मियों और राज्य पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और होम गार्ड समेत 1.50 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

राज्य में 10,813 संवेदनशील और 537 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं और 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग भी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह