लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 4, 2020 11:39 IST

Open in App

श्रीनगर, चार दिसंबर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को मतदान की गति धीमी रही और ठंड की वजह से अधिकतर लोग सुबह अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकले।

अधिकारियों ने बताया कि डीडीसी की 33 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें 16 सीटें कश्मीर में और 17 सीटें जम्मू संभाग में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि दिन बढ़ने पर मतदान प्रतिशत में सुधार होने की संभावना है। मतदान अपराह्न दो बजे समाप्त हो जाएगा।

डीडीसी के तीसरे चरण के चुनाव में कुल 305 उम्मीदवार हैं जिनमें कश्मीर संभाग में 166 जबकि जम्मू संभाग में 139 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 252 पुरुष और 53 महिला उम्मीदवार हैं।

पंच और सरपंच की रिक्त सीटों के लिए भी मतदान जारी है।

कुल 126 क्षेत्रों में से 66 क्षेत्रों में मतदान होगा और मुकाबले में कुल 184 उम्मीदवार हैं। इसके अलावा 40 सरपंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

पंच की सीटों के लिए 1738 क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहा है। इसमें से 798 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए।

कुल 327 क्षेत्रों में चुनाव होगा और मुकाबले में 749 उम्मीदवार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित