लाइव न्यूज़ :

गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: February 21, 2021 10:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, 21 फरवरी कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर के छह नगर निगमों के विभिन्न वार्डों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जिसके तुरंत बाद लोग मतदान केंद्रों के बाहर कतार में दिखाई दिए।

मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

सुबह के समय विभिन्न बूथों पर बुजुर्ग मतदाताओं को भी देखा गया, जहां लोग मास्क और सैनिटाइटर के उपयोग और सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित कोविड-19 रोकथाम मानदंडों का पालन करते दिखे।

स्थानीय सांसद, विधायक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी सुबह मतदान करने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

शुरुआती घंटों में वोट डालने वालों में भाजपा सांसद किरीट सोलंकी और पार्टी विधायक राकेश शाह शामिल थे।

सोलंकी ने अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ अहमदाबाद के रानीप इलाके में एक बूथ पर मतदान किया, जबकि शाह ने शहर के एलिसब्रिज इलाके में एक बूथ पर अपना वोट डाला।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अहमदाबाद के नारनपुरा इलाके में एक बूथ पर अपना वोट डालने वाले हैं।

मुख्यमंत्री विजय रूपानी के भी अपने गृहनगर राजकोट में मतदान करने की संभावना है, जिन्हें कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच है। भाजपा का पिछले कई कार्यकाल से इन छह नगर निगमों पर शासन रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि वह भाजपा और कांग्रेस के सामने एक प्रभावी विकल्प होगी, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही है।

अधिकारियों ने कहा कि 575 सीटों पर मतदान के लिए लगभग 32,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रत्येक वार्ड में चार पार्षद हैं।

छह नगर निगमों में कुल 2,276 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, जूनागढ़ नगर निगम में दो सीटों पर उपचुनाव के लिए नौ उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

चुनाव लड़ने वालों में भाजपा से 577, कांग्रेस से 566, आप से 470, राकांपा से 91, अन्य दलों से 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 1.14 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 60.60 लाख पुरुष और 54.06 लाख महिलाएं शामिल हैं।

11,121 मतदान केंद्रों में से 2,255 को संवेदनशील और 1,188 को अति संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है।

मतगणना 23 फरवरी को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए