लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में पंचायत, निकाय चुनावों के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 13:09 IST

Open in App

ईटानगर, 22 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में पंचायतों और दो शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को आरंभ हुआ। मतदान केंद्र में कोविड-19 संबंधी निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के उप सचिव हाबुंग लामपुंग ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन ठंड के कारण शुरुआती घंटे में इसकी रफ्तार धीमी रही।

जिला परिषद की 141 सीटों और ग्राम पंचायत में 1702 पदों तथा दो शहरी स्थानीय निकाय-ईटानगर नगर निगम (आईएमसी) और पासीघाट नगर परिषद (पीएमसी) के 23 पार्षदों के चुनाव के लिए 1472 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और कुल 4,89,423 मतदाता हैं।

दोनों निकायों के चुनाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) तथा पंचायत चुनावों के लिए मतपत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के चलते मतदान केंद्र के भीतर मास्क पहनने, उचित दूरी बनाए रखने और सैनिटाइजेशन के नियमों का पालन किया जा रहा है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की नौ कंपनियों समेत 8,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों के अलावा राज्य पुलिस के 7517 के कर्मियों को तैनात किया गया है।

कुल 258 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 536 को संवेदनशील घोषित किया गया है। मतदान चार बजे शाम तक चलेगा।

आईएमसी की 20 सीटों में से पांच पर सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए।

राज्य निर्वाचन आयुक्त हेगे कोजीन ने बताया कि दिबांग वैली जिले में चुनाव नहीं हो रहा है क्योंकि जिला परिषद और ग्राम पंचायत की सभी सीटों पर सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए।

राज्य सरकार ने मंगलवार को अवकाश रहने की घोषणा की थी इसलिए सारे सरकारी कार्यालय, बैंक और शैक्षणिक संस्थान समेत वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं। मतगणना 26 दिसंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां