हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के 64 वार्ड के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: April 7, 2021 12:17 IST2021-04-07T12:17:08+5:302021-04-07T12:17:08+5:30

Voting continues for 64 wards of four municipal corporations in Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के 64 वार्ड के लिए मतदान जारी

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के 64 वार्ड के लिए मतदान जारी

शिमला, सात अप्रैल हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के 64 वार्ड के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। यहां 279 उम्मीदवार मैदान में हैं।

धर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चलेगा।

मंडी, सोलन और पालमपुर नव-निर्मित नगर निकाय में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। वहीं, धर्मशाला नगर निगम का गठन 2015 में किया गया था, जब चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्हों पर नहीं हुआ था।

वहीं, छह नव-निर्मित नगर पंचायतों में भी चुनाव हो रहा है जिनमें शिमला जिले में चिरगांव तथा नेरवा, कुल्लू जिले में अनी तथा निरमंड, सोलन में कंडाघाट और ऊना जिले में अंब हैं।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान की शुरुआत धीमी हुई, लेकिन अब धीरे-धीरे अधिक मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं।

राज्य में चार नगर निगम चुनाव के 64 वार्डों में कुल 279 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन यहां बड़ा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है।

आम आदमी पार्टी ने भी 64 वार्ड में से 43 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं माकपा ने केवल मंडी में एक वार्ड में अपना उम्मीदवार उतारा है।

मतदान के शाम चार बजे समाप्त होने के तुरंत बाद ही नगर निगम मुख्यालयों में मतगणना शुरू की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Voting continues for 64 wards of four municipal corporations in Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे