लाइव न्यूज़ :

असम में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 39 सीटों पर मतदान शुरू

By भाषा | Updated: April 1, 2021 09:02 IST

Open in App

गुवाहाटी, एक अप्रैल असम में कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 39 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस चरण में 73.44 लाख से अधिक मतदाता 26 महिलाओं समेत 345 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

इस चरण में पांच मंत्री और निवर्तमान सदन के उपाध्यक्ष चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए मतदान की अवधि एक घंटे तक बढ़ा दी गयी है।

मतदाताओं को कतारों में मास्क पहने हुए और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए देखा गया।

बराक घाटी, पर्वतीय क्षेत्रों और मध्य तथा निचले असम में 13 जिलों में 10,592 मतदान केंद्रों में 73.44 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

किसी भी अप्रिय घटना से बचने और सख्त निगरानी रखने के लिए सुरक्षा बलों की 310 टुकड़ियों को तैनात किया है।

सत्तारूढ़ भाजपा 34 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसके सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) छह सीटों और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए