लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में तुरिअल विधानसभा सीट पर मतदान शुरू

By भाषा | Updated: October 30, 2021 09:36 IST

Open in App

आइजोल, 30 अक्टूबर मिजोरम में तुरिअल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आरंभ हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलासिब जिले की इस सीट पर जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) के मौजूदा विधायक एंड्रयू एच थंगलियाना के निधन के बाद उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने इस सीट पर के. ललदावंगलियाना को जबकि जीपीएम ने ललत्लांगमावी को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए चालरोसांगा राल्ते और भारतीय जनता पार्टी ने के. लालदिनथारा को उम्मीदवार बनाया है।

बहरहाल, मुख्य मुकाबला एमएनएफ, कांग्रेस और जीपीएम के बीच रहने की संभावना है।

इस सीट के लिए 27 केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। उपचुनाव में कुल 17,911 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतगणना कोलासिब गवर्नमेंट कॉलेज में दो नवंबर को होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. जवाहर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य बलों के अलावा केंद्रीय अर्द्धसैन्य बल की कम से कम एक टुकड़ी को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह