लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू

By भाषा | Updated: October 30, 2021 09:08 IST

Open in App

कोलकाता, 30 अक्टूबर पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों- दिनहाटा, नदिया की शांतिपुर, उत्तर 24 परगना की खरदा और दक्षिण 24 परगना जिले की गोसाबा पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस के नेता उदयन गुहा इस सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। अप्रैल में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यह सीट जीती थी। निसिथ प्रमाणिक के इस्तीफे के कारण दिनहाटा में उपचुनाव की आवश्यकता हुई। प्रमाणिक अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल की विधानसभा में विपक्ष में बैठने के बजाय अपनी लोकसभा सदस्यता बनाए रखने का समर्थन किया था।

दिनहाटा से दो बार के विधायक रहे गुहा भाजपा के अशोक मंडल के खिलाफ मैदान में हैं, जिन्होंने 2006 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में उस समय फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार रहे गुहा को हराया था। शांतिपुर सीट पर उपचुनाव भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार के इस्तीफे के कारण हो रहा है, जिन्होंने भी अपनी लोकसभा सदस्यता बनाए रखने के लिए विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट छोड़ने वाले राज्य के मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय खरदा से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां तृणमूल की काजल सिन्हा की कोविड​​​​-19 के कारण मृत्यु हो गई थी।

सुंदरबन में भी कोविड-19 के कारण तृणमूल नेता जयंत नस्कर की मृत्यु के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने दिनहाटा में केंद्रीय सशस्त्र बलों की 27, शांतिपुर में 22, खरदा में 20 और गोसाबा में 23 कंपनियों को तैनात किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह