लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: April 26, 2021 08:58 IST

Open in App

लखनऊ, 26 अप्रैल उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चलेगा।

राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान में 20 जिलों में 2.72 लाख से अधिक उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला होगा और इस दौरान कुल 49,789 मतदान केंद्रों पर 3,05,71,613 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। तीसरे चरण में 73,663 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं और जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम सभा सदस्य के पदों की 2.14 लाख सीटें हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, तीसरे चरण में अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, शामली, सिद्धार्थनगर तथा हमीरपुर में मतदान चल रहा है।

राज्‍य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने सभी संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारियों को किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान से बचने के लिए बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य की 746 सीटों पर 10,416 उम्मीदवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18,530 सीटों पर 88584 उम्मीदवार, ग्राम प्रधान की 14,379 सीटों पर 1,16,162 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत वार्ड की 1,80,473 सीटों पर 57,649 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

ये उम्मीदवार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए प्रतीक चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। आयोग के मुताबिक तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के छह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 371, ग्राम प्रधान के 55 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 73,231 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस तरह तीसरे चरण में 20 जिलों में विभिन्न पदों के लिए कुल 73,663 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

आयोग के अनुसार, 15 अप्रैल को संपन्न हुए पहले चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि 19 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के चुनाव में 71 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 25 मई तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने मार्च में निर्देश दिए थे कि पंचायत चुनाव के दौरान अधिकतम पांच लोग ही घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकते हैं।

राज्य के उप निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया अपर जिला अधिकारियों की अगुवाई में तीन सदस्य समितियां गठित की गई हैं जो आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगी।

मतदान के दौरान भी कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां