लाइव न्यूज़ :

उप्र प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद के लिये मतदान शुरू

By भाषा | Updated: July 10, 2021 11:24 IST

Open in App

लखनऊ, 10 जुलाई उत्तर प्रदेश में 476 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के निर्वाचन के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। अपराह्न तीन बजे तक मतदान चलेगा और आज ही अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना भी कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश के राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि राज्‍य में 825 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू हुई और शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी तय की गई थी। शनिवार को मतदान सुनिश्चित किया गया है।

निर्वाचन आयुक्‍त ने बताया कि 825 प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों के लिए कुल 1,718 नामांकन प्राप्त हुए थे जिनमें 68 नामांकन रद्द किए जाने और 187 उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद 1,710 वैध उम्मीदवार तय हुए।

उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कड़ी में शुक्रवार को राज्‍य में 349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि 476 पदों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने शुक्रवार को दावा किया था कि निर्विरोध चुने गये क्षेत्र पंचायत प्रमुखों में 334 भारतीय जनता पार्टी के हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में विपक्ष ने, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ पार्टी पर धांधली करने और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए शुक्रवार की देर रात जारी बयान में कहा, ''उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद जातिवाद एवं भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास एवं सुशासन का राज्य स्थापित किया गया है। यही कारण है कि प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा लगातार विजय प्राप्त कर रही है। यह जीत भाजपा की नीतियों पर जनता की मुहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल