लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिये मतदान शुरू

By भाषा | Updated: October 18, 2021 13:05 IST

Open in App

लखनऊ, 18 अक्टूबर उत्तर प्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया।

लगभग 11.45 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा,इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

मतदान शुरू होने से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संसदीय परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाते हुये सदन से बहिर्गमन किया। विधानसभा में बसपा के 16 विधायक हैं। कांग्रेस ने भी चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करने का फैसला किया है, और उसके पास सात विधायक हैं। सत्तारूढ़ खेमे में विधायकों की भारी संख्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी उम्मीदवार नितिन अग्रवाल की जीत तय मानी जा रही है।वहीं चुनाव में दूसरे उम्मीदवार सपा के नरेंद्र सिंह वर्मा हैं।

वर्तमान में, 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के 304 विधायक हैं और समाजवादी पार्टी के पास 49 विधायक हैं। भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 9 विधायक हैं। यह चुनाव 2022 के विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले हो रहा है।

परंपराओं के अनुसार, प्रमुख विपक्षी दल के एक विधायक को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। राज्य विधानसभा के अंतिम उपाध्यक्ष भाजपा के राजेश अग्रवाल थे, जो 2004 में निर्विरोध चुने गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए