लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: January 15, 2021 11:50 IST

Open in App

मुंबई, 15 जनवरी महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 34 में 14,000 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

मतदान के दौरान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन हो रहा है। मुंबई शहर और मुंबई के उपनगरीय जिलों को छोड़कर 34 जिलों के ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। महाराष्ट्र में 27,920 ग्राम पंचायतें हैं।

नक्सल प्रभावित जिला गढ़चिरौली में चार तहसीलों और गोंदिया जिला को छोड़कर सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहेगा। इन चार तहसीलों में मतदान अपराह्न तीन बजे खत्म होगा।

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयुक्त यूपीएस मदन ने बृहस्पतिवार को कहा कि करीब 20,000 सीटों पर सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।

ठाणे जिले के कम से कम 14 गांवों ने ग्राम पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया है। ये गांव नवी मुंबई नगर निगम का हिस्सा बनाए जाने की मांग कर रहे थे।

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद बुधवार को नासिक और नंदूरबार जिलों में क्रमश: उमराने और खोंडमाल ग्राम पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया रद्द करने की घोषणा की थी।

एसईसी ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों और पृथक-वास में रह रहे मरीजों को मतदान खत्म होने से आधा घंटा पहले आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है।

आयुक्त ने बताया कि महामारी के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों और चुनाव प्रक्रिया में इस्तेमाल सामग्री को सैनेटाइज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए