लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान आरंभ

By भाषा | Updated: December 16, 2020 08:20 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 दिसंबर घाटी में कंपकंपाती ठंड के चलते अधिकतर लोगों के घरों से बाहर नहीं निकलने के कारण बुधवार सुबह जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के सातवें चरण के लिए मतदान की धीमी शुरुआत हुई।

डीडीसी की 31 सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। इनमें से 13 सीटें कश्मीर संभाग में और 18 सीटें जम्मू संभाग में हैं। कश्मीर घाटी और चिनाब घाटी के कुछ हिस्सों में अत्यधिक ठंड के कारण मतदान केंद्रों के आसपास सुबह कम गतिविधियां नजर आयी।

अधिकारियों ने बताया कि दिन में मतदान के लिए लोगों के घरों से निकलने की संभावना है। मतदान अपराह्न दो बजे तक चलेगा।

इस चरण के लिए कुल 1,852 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और करीब 6.87 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। डीडीसी चुनाव के अलावा केंद्रशासित प्रदेश में पंच और सरपंच पदों के लिए भी मतदान हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?