लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी के दूसरे चरण के लिए मतदान प्रारंभ

By भाषा | Updated: December 1, 2020 08:25 IST

Open in App

श्रीनगर, एक दिसंबर जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड और कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच जिला विकास परिषद (डीडीसी) के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शुरुआती सूचना के अनुसार सुबह-सुबह कड़ाके की ठंड के कारण बहुत कम लोग मतदान केन्द्रों पर पहुंचे हैं।’’

उन्होंने कहा कि दिन चढ़ने और तापमान बढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने की संभावना है।

डीडीसी के दूसरे चरण के चुनाव के लिए 321 उम्मीदवार मैदान में हैं और इस चरण में पंजीकृत 7.90 लाख मतदाताओं के लिए 2,142 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में 280 सीटें हैं जिनमें से दूसरे चरण में 43 पर चुनाव हो रहा है। इनमें से 25 कश्मीर में और 18 जम्मू में हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश में 83 सरपंच पदों के लिए चुनाव हो रहा है जिसके लिए 223 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इसके अलावा 331 पंच पदों पर उपचुनाव हो रहे हैं जिसके लिए 700 से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

प्रशासन ने घाटी के सभी 1,300 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया है।

जम्मू-कश्मीर के निर्वाचन आयुक्त के. के.शर्मा ने सोमवार को कहा, ‘‘सुरक्षा के दृष्टिकोण से कश्मीर के लगभग सभी मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। घाटी के मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया करायी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित