लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: October 30, 2021 11:24 IST

Open in App

भोपाल, 30 अक्टूबर मध्य प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। पहले दो घंटे में विधानसभा सीटों के उपचुनाव में औसत 13.36 प्रतिशत मतदान तथा एक लोकसभा सीट के उपचुनाव में पांच से सात प्रतिशत के करीब मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रदेश में खंडवा लोकसभा तथा जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। चार निर्वाचन क्षेत्रों में कम से कम 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जहां राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले की उम्मीद है।

अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा। प्रदेश के एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुरू के दो घंटों में खंडवा लोकसभा क्षेत्र में पांच से सात प्रतिशत मतदान हुआ जबकि जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव विधानसभा सीटों पर क्रमश 12.88, 13.64 और 13.74 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट सहित दो सीटों पर भाजपा का कब्जा था, जबकि बाकी दो सीटें कांग्रेस के पास थे। उन्होंने बताया कि इन चारों सीटों पर कुल 26,50,004 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और चुनाव के लिए 3,944 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 865 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 874 मतदान केंद्रों पर वेब कैमरों और 361 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी। उन्होंने कहा कि खंडवा और रैगांव में 16-16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि पृथ्वीपुर में 10 उम्मीदवार और जोबट में छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं