लाइव न्यूज़ :

मतदाता बाहर से आए दलों को गोवा को राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं बनाने देंगे :सावंत

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:42 IST

Open in App

पणजी, 31 दिसंबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता बाहर से आए दलों को, राज्य को राजनीतिक प्रयोगों के लिए प्रयोगशाला नहीं बनाने देंगे।

सावंत ने संखालिम विधानसभा क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव कोठाम्बी में लोगों को संबोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने अगले वर्ष के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इसी क्षेत्र से औपचारिक रूप से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी पर राज्य में बाहर से आए राजनीतिक दलों के हाथों अपने मूल्यों को बेचने का आरोप लगाया।

टीएमसी के अलावा आप भी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों में सिर्फ 40 दिन शेष हैं क्योंकि चुनाव 10 फरवरी से 14 फरवरी के बीच कभी भी हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू