लाइव न्यूज़ :

किन्नौर जिले की तीन पंचायतों के मतदाताओं ने मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव का बहिष्कार किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 21:04 IST

Open in App

किन्नौर, 30 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की तीन पंचायतों के ग्रामीणों ने शनिवार को मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये कराये गये उपचुनाव का शनिवार को पनबिजली परियोजना के निर्माण के विरोध में बहिष्कार किया । इस परियोजना के बारे मे ग्रामीणों का दावा है कि इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

राज्य में फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए उपचुनाव हुए।

किन्नौर के उपायुक्त और जिला चुनाव अधिकारी अपूर्व देवगन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि तीनों पंचायतों में शाम पांच बजे तक किसी भी मतदाता ने मतदान नहीं किया । उन्होंने कहा कि शाम पांच बजे के बाद के आंकड़ों का अभी इंतजार है।

रारंग पंचायत में 1,080, जंगी पंचायत में 500 से अधिक और आकपा पंचायत में 298 से अधिक मतदाता हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि जंगी थोपन पोवारी हाइड्रो-इलेक्ट्रिक परियोजना के निर्माण के विरोध में उपचुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था और उन्होंने दावा किया कि इस परियोजना से क्षेत्र के पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि रारंग पंचायत के आर्यन मतदान केंद्र पर चार लोगों ने वोट डाला, लेकिन वे क्षेत्र के ‘‘स्थायी निवासी’’ नहीं हैं ।

ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने परियोजना पर उनकी आपत्तियों पर कोई ध्यान नहीं दिया और इसलिए उपचुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय किया गया है । उन्होंने कहा कि लोगों के पास और कोई विकल्प नहीं बचा था।

ग्रामीणों ने बताया कि कनम गांव में डफला स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने भी तीन पंचायतों के बहिष्कार के आह्वान के समर्थन में मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया ।

मंडी सीट राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद खाली हुई थी, वह 17 मार्च को दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए थे।

मंडी उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह और भाजपा के कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर खुशाल चंद ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला।

उनके अलावा, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अंबिका श्याम, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार तथा सुभाष मोहन स्नेही भी मंडी उपचुनाव में मैदान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू