लाइव न्यूज़ :

केरल के निकाय चुनाव में कोविड-19 से संक्रमित मतदाता अंतिम समय में कर सकेंगे मतदान

By भाषा | Updated: November 11, 2020 19:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 11 नवंबर केरल सरकार ने एक अध्यादेश लाने का बुधवार को फैसला किया जिसके लागू होने से डाक मतपत्र की समय सीमा खत्म होने के बाद कोविड-19 से संक्रमित या पृथक-वास में रह रहे मरीज आगामी माह में स्थानीय निकाय चुनाव में आखिरी समय में मतदान कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने केरल पंचायती राज कानून और केरल नगरपालिका कानून की संबंधित धाराओं में संशोधन के अध्यादेश को मंजूरी के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के पास भेजने का फैसला किया।

सरकार ने मतदान समय को एक घंटे बढाकर छह बजे शाम तक करने और कोविड-19 के मरीजों को डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान करने के लिए हाल में कानून में संशोधन किया था।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्तमान में डाकमत की सुविधा की मांग करने वाले मतदाताओं को मतदान से तीन दिन पहले निर्वाचन अधिकारी के पास आवेदन करना पड़ता है और संबंधित प्राधिकार को सीलबंद तरीके से अपना वोट सुपुर्द करना होता है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘संशोधन के जरिए (मतदान के लिए) समय सीमा के बाद संक्रमित पाए गए या पृथक-वास में रह रहे लोगों को अनुमति दी जाएगी।’’

मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 मरीजों और पृथक-वास में रह रहे लोगों के लिए खास दिशा-निर्देश जारी करने का भी निर्देश दिया। विभाग मतदान कर्मियों के लिए सुरक्षा के उपाय के संबंध में निर्देश भी जारी करेगा।

तीन चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में आठ दिसंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, अल्लपुझा और इडुकी में चुनाव होगा । दूसरे चरण में 10 दिसंबर को कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और वायनाड में चुनाव होगा। अंतिम चरण में 14 दिसंबर को मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड़ में चुनाव होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos