लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के डर पर मतदाताओं का उत्साह भारी, सांवेर में चार घंटे में 32.28 प्रतिशत वोट पड़े

By भाषा | Updated: November 3, 2020 12:05 IST

Open in App

इंदौर, तीन नवंबर मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को उपचुनाव के दौरान महामारी के डर पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा।

जिला निर्वाचन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान के शुरूआती चार घंटे के दौरान 32.28 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 380 केंद्रों में सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के शरीर का तापमान जांचा जा रहा है और उन्हें मास्क व दस्ताने बांटे जा रहे हैं। महामारी से बचाव के लिए इन केंद्रों में कुछ यूं इंतजाम किए गए हैं कि मतदाताओं की कतारों में शारीरिक दूरी बनी रहे।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 2.70 लाख मतदाताओं के हाथ में है। इनमें शामिल भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद बौरासी गुड्डू के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल