लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मतदाता सूची संशोधन अभियान को ‘वोटर उत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा

By भाषा | Updated: October 30, 2021 13:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर दिल्ली की मतदाता सूची में विशेष संशोधन के दौरान एक नवंबर से मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए जागरूकता संदेशों के प्रचार के लिए शहर में बसों पर पोस्टर लगाए जाएंगे और सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने इसे मतदाताओं के लिए एक महीने तक चलने वाले उत्सव के रूप में मनाने की योजना बनाई है।

इस अभ्यास के दौरान, कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 1 जनवरी, 2022 को 18 साल हो रही हो या उससे ज्यादा हो तो वे मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे। अंतिम सूची पांच जनवरी को प्रकाशित होगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने और किसी भी मतदाता का नाम न छूट पाए, इसे सुनिश्चित करने की तैयारी में लगा है।

जागरूकता अभियान के पोस्टर में ‘दिल्ली का वोटर उत्सव’ और ‘चलो वोटर बनें हम’ को ‘टैगलाइन’ बनाया गया है। दिल्ली में इससे पहले मतदाता सूची जनवरी 2021 में प्रकाशित हुई थी, जिसके अनुसार उस समय शहर में पात्र मतदाताओं की कुल संख्या 1.48 करोड़ से अधिक थी।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म (आवेदन)-6 के साथ तस्वीर, उम्र प्रमाण और निवास प्रमाण को ऑनलाइन या मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन करना होगा। उन्होंने सभी नव पात्र लोगों और बचे मतदाताओं से अपील की है कि वह तत्काल ऐप डाउनलोड करें और इस दौरान मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह