लाइव न्यूज़ :

मथुरा में मतदाता जागरुकता माह की शुरुआत

By भाषा | Updated: November 2, 2021 00:57 IST

Open in App

मथुरा, एक नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक माह तक चलने वाले मतदाता जागरुकता माह की सोमवार से शुरुआत हुई।

पहले दिन किशोरी रमण कन्या महाविद्यालय में महिला एवं मतदाता पंजीकरण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने छात्राओं एवं महिलाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं मताधिकार का प्रयोग करने की सलाह दी।

जिला सूचना अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

अपने संबोधन में उन्होंने सभी युवाओं को मतदाता पंजीकरण कराने तथा देश के लोकतंत्र को मजबूत कराने की शपथ दिलवाई। वहीं उप जिलाधिकारी (सदर) प्रशांत नागर ने जनपदवासियों को हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया।

मतदाता पंजीकरण (स्वीप) के नोडल प्रभारी एवं नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव ने कहा, ऐसे मतदाता पंजीकरण मेले से मतदाताओं को जागरूक करने में बहुत सहयोग मिलता है व पंजीकरण अभियान को गति मिलती है।

स्वीप समन्वयक डॉ. पल्लवी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मतदाता पंजीकरण मेले के संबंध में जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव