लाइव न्यूज़ :

मतदाता जागरूकता अभियान: असम की उपायुक्त की बच्चों संग ली गई फोटो सोशल मीडिया पर छाई

By भाषा | Updated: March 25, 2021 19:43 IST

Open in App

जोरहाट (असम), 25 मार्च जोरहाट की उपायुक्त रोशनी अपरांजी कोराती की मतदाता जागरूता अभियान के लिए अपने बच्चों के साथ ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर खासी पसंद की जा रही है।

अपने छोटे बच्चों की जिद पूरी करने के लिए जब कोराती ने यह तस्वीर खिंचाई तो उन्होंने सोचा भी नहीं था कि यह लोगों का दिल जीत लेगी।

मतदाता जागरूकता अभियान के वास्ते आधिकारिक तस्वीर लेने के लिए फोटोग्राफर समेत एक दल जोरहाट सिटी स्थित कोराती के आवास पर गत मंगलवार को पहुंचा था।

उपायुक्त की तख्ती थामे एक तस्वीर ली जानी थी, जिस पर लिखा था कि '' मुझे मतदाता होने पर गर्व है।''

हालांकि, जब कोराती फोटो खिंचाने के लिए तैयार हुईं तो उनके बेटे संचित अशर (5) और सुचित नोहा (3) भी उनके साथ ही फोटो खिंचाने की जिद करने लगे।

उपायुक्त कोराती ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' जब मैं मतदाता जागरूकता अभियान के वास्ते तख्ती थामकर फोटो खिंचाने के लिए तैयार हुई तो बच्चे भी मेरे साथ फोटो खिंचाने की जिद करने लगे। मैंने और मेरे माता-पिता ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे जिद पर अड़े रहे।''

उन्होंने कहा कि बाद में तस्वीर लेने आए दल ने कहा कि दोनों बच्चे भी इस तस्वीर में शामिल हो सकते हैं लेकिन उन्हें भी एक-एक तख्ती लेनी होगी जिसपर लिखा गया कि '' मेरी माता एक गर्वित मतदाता हैं।''

उपायुक्त ने कहा, '' बाद में मैंने बच्चों को असम की पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर मतदाता जागरूकता अभियान के लिए तस्वीर खिंचवाई।''

यह फोटो जोरहाट की उपायुक्त के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की गई और इसे लोगों ने बेहद सराहा है। यह तस्वीर व्हाट्सएप पर भी बड़ी संख्या में साझा की गई।

जोरहाट जिले की पांच विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 27 मार्च को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां