अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी ‘वोटर अधिकार यात्रा’, भाजपा ने कहा-तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2025 14:40 IST2025-08-28T14:39:36+5:302025-08-28T14:40:40+5:30

हैंडल द्वारा ऑनलाइन साझा की गयी सामग्री में कुछ अज्ञात लोगों को यात्रा के दौरान मंच से मोदी के लिए हिंदी में अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है

voter adhikar yatra crossed all limits insult hatred vulgarity BJP said Tejashwi Yadav and Rahul Gandhi use such dirty language stage | अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी ‘वोटर अधिकार यात्रा’, भाजपा ने कहा-तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया

photo-lokmat

Highlightsयात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है।प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया।अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना विपक्ष की हताशा को दिखाता है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘‘वोटर अधिकार यात्रा’’ अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। भाजपा ने ‘एक्स’ पर अपने हैंडल से इस घटना का वीडियो पोस्ट नहीं किया लेकिन कुछ हैंडल द्वारा ऑनलाइन साझा की गयी सामग्री में कुछ अज्ञात लोगों को यात्रा के दौरान मंच से मोदी के लिए हिंदी में अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है।

 

‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकती। भाजपा ने कहा, ‘‘तेजस्वी यादव और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं...राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गयी। यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है।’’

सत्तारूढ़ पार्टी ने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने दावा किया कि प्रधानमंत्री की मां के लिए ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना विपक्ष की हताशा को दिखाता है।

उसने कहा कि तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाया। भाजपा ने कहा कि यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हजार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

Web Title: voter adhikar yatra crossed all limits insult hatred vulgarity BJP said Tejashwi Yadav and Rahul Gandhi use such dirty language stage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे