भाजपा को दें वोट: अस्पताल में भर्ती रूपाणी की लोगों से अपील

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:28 IST2021-02-18T21:28:48+5:302021-02-18T21:28:48+5:30

Vote to BJP: Rupani appeals to people hospitalized | भाजपा को दें वोट: अस्पताल में भर्ती रूपाणी की लोगों से अपील

भाजपा को दें वोट: अस्पताल में भर्ती रूपाणी की लोगों से अपील

अहमदाबाद, 18 फरवरी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से अपील की है कि वे राज्य के छह नगर निगमों के आगामी चुनाव में भाजपा के लिए मतदान करें।

रूपाणी 15 फरवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इससे एक दिन पहले वह वडोदरा में चुनावी रैली में बेहोश में हो गए थे। इसके बाद से, उनका यहां यू एन मेहता हार्ट अस्पताल में उपचार चल रहा है।

रूपाणी ने वीडियो संदेश में शहरी मतदाताओं से अपील की कि वे भाजपा को समर्थन दें और अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर और जामनगर में फिर से पार्टी को जिताएं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चुनाव एक त्योहार होता है और मतदान करना हर नागरिक का पवित्र कर्तव्य है। मुझे भरोसा है कि बड़ी संख्या में लोग मतदान करेंगे और 21 फरवरी को भाजपा के लिए वोट देंगे। आपके आशीर्वाद और आपकी प्रार्थनाओं के कारण मेरे स्वास्थ्य में भी सुधार हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग कई साल से भाजपा पर भरोसा दिखाते आए हैं। मुझे भरोसा है कि आप इस बार भी भाजपा को समर्थन देंगे। हमारे लिए सत्ता लोगों की सेवा करने का माध्यम है। हमारा लक्ष्य हमारे शहरों को दुनिया के नक्शे पर दिखाना है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मेरी सरकार आपको निराश नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vote to BJP: Rupani appeals to people hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे