लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के छह नगर निगमों के लिए मतगणना मंगलवार को

By भाषा | Updated: November 2, 2020 20:32 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर राजस्थान के जयपुर, जोधपुर व कोटा के नवगठित छह नगर निगमों के वार्ड पार्षद चुनने के लिए दो चरणों में हुए मतदान की गणना मंगलवार को होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मतगणना तीन नवंबर को सुबह नौ बजे से होगी।

उल्लेखनीय है कि छह नवगठित नगर निगमों जयपुर हैरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण के 560 वार्डों के लिए कुल 2238 उम्मीदवार हैं।

इन निगमों के वार्ड पार्षद चुनने के लिए 29 अक्तूबर को पहले चरण में जयपुर हैरिटेज, कोटा उत्तर व जोधपुर उत्तर में कुल मिलाकर 60.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं दूसरे चरण में एक नवंबर को जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण नगर निगम में कुल मिलाकर 59.96 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले।

प्रवक्ता के अनुसार इन निगमों महापौर पद के लिए लोक सूचना चार नवंबर को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र पेश करने की अन्तिम तिथि पांच नवंबर होगी। अगले दिन इनकी जांच होगी वह सात नवंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। महापौर के लिए मतदान 10 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा जबकि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद करवाई जाएगी। इसी तरह उप महापौर के लिए निर्वाचन 11 नवंबर को होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल