राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे INDIA गठबंधन के बड़े नेता, प्रियंका, स्टालिन, हेमंत सोरेन करेंगे शिरकत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 10:29 IST2025-08-23T10:29:13+5:302025-08-23T10:29:17+5:30

Vote Adhikar Yatra: कांग्रेस ने दावा किया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह यात्रा एक ‘‘ऐतिहासिक आंदोलन’’ बन गई है।

Vote Adhikar Yatra mk Stalin Hemant Soren and Priyanka Gandhi to participate in Rahul Gandhi Voter Rights Yatra in Bihar | राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे INDIA गठबंधन के बड़े नेता, प्रियंका, स्टालिन, हेमंत सोरेन करेंगे शिरकत

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे INDIA गठबंधन के बड़े नेता, प्रियंका, स्टालिन, हेमंत सोरेन करेंगे शिरकत

Vote Adhikar Yatra: कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा की कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा चुनावी राज्य बिहार में राहुल गांधी की अगुवाई में जारी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में भाग लेंगे।

कांग्रेस ने दावा किया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ यह यात्रा एक ‘‘ऐतिहासिक आंदोलन’’ बन गई है। विपक्षी पार्टी ने यह भी घोषणा की कि तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के उसके मुख्यमंत्री भी इस यात्रा में भाग लेंगे। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चूंकि वोटर अधिकार यात्रा ‘वोट चोरी’ के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन बन गई है, जो न केवल बिहार बल्कि पूरे भारत के लोगों को आकर्षित कर रही है, इसलिए आने वाले सप्ताह में ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस के प्रमुख नेता इस यात्रा में शामिल होंगे।’’

उन्होंने विभिन्न समय पर यात्रा में शामिल होने वाले कई नेताओं का कार्यक्रम भी साझा किया। वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘वोटर अधिकार यात्रा में 26-27 अगस्त को प्रियंका गांधी; 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन; 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया; 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे।’’

वेणुगोपाल ने कहा कि आने वाले दिनों में, सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे तथा यात्रा को और मजबूती प्रदान करेंगे। 

Web Title: Vote Adhikar Yatra mk Stalin Hemant Soren and Priyanka Gandhi to participate in Rahul Gandhi Voter Rights Yatra in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे