लाइव न्यूज़ :

रायपुर लाया गया वोरा का पार्थिव शरीर, दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 22, 2020 13:55 IST

Open in App

रायपुर, 22 दिसंबर अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह रायपुर लाया गया, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को बताया कि वोरा का पार्थिव शरीर मंगलवार पूर्वाह्न 11.15 बजे विशेष विमान से रायपुर लाया गया। इस दौरान रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि विमानतल से वोरा की पार्थिव देह को पार्टी के राज्य कार्यालय राजीव भवन ले जाया गया, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दारौन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, वोरा के पुत्र एवं दुर्ग के विधायक अरूण वोरा तथा अन्य नेता मौजूद थे।

पार्टी नेताओं ने बताया कि वोरा के पार्थिव शरीर को उनके गृह जिले दुर्ग ले जाया जा रहा है जहां के शिवनाथ मुक्तिधाम में शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राज्य विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन वोरा को श्रद्धांजलि दी गई तथा सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने वोरा के निधन का उल्लेख किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सदन में मुख्यमंत्री बघेल ने वोरा को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वोरा के निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है, उसे भर पाना संभव नहीं है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक धर्मजीत सिंह, राज्य के मंत्रियों और विधायकों ने भी वोरा को सदन में श्रद्धांजलि दी।

मोतीलाल वोरा का सोमवार को निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं