लाइव न्यूज़ :

बंगाल में लॉकडाउन के बीच गरीब लोगों को भोजन मुहैया करा रहे हैं स्वयंसेवी और वाम संगठन

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:25 IST

Open in App

कोलकाता, 23 मई पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बीच कई स्वयंसेवी और वाम संगठन सामुदायिक रसोइयों के जरिए गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे इसके लिए स्वयंसेवी और वाम संगठनों ने शानदार पहल की है।

ऐसी ही एक सामुदायिक रसोई यादवपुर श्रमजीवी कैंटीन के नाम से पिछले करीब एक साल से चल रही है। इसका संचालन वाम संगठन एसएफआई और डीवाईएफआई की ओर से किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए नेताजीनगर, आजादगढ़, बाघाजतिन और 8बी बस स्टैंड के पास ऐसी ही सामुदायिक रसोइयां स्थापित की गयीं हैं।

यादवपुर विश्वविद्यालय में एसएफआई के एक नेता ने कहा, ‘‘हम पिछले करीब एक साल से ऐसी कैंटीन चला रहे थे जिसमें केवल 20 रुपये देकर चावल, सब्जी, अंडा अथवा मछली खा सकते हैं। लॉकडाउन के कारण कई लोग ऐसे हैं जिन्हें काफी परेशानी हो रही है और वे 20 रुपये भी नहीं दे सकते, ऐसे कुछ लोगों को हमने दोपहर में निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया है।’’

बंगाली संस्कृति और भाषा का प्रचार करने वाले सामाजिक संगठन जातीय बांग्ला सम्मेलन ने भी राजधानी कोलकाता के अलावा हुगली और नदिया जिले में ऐसी ही सामुदायिक रसोइयां स्थापित की हैं, जोकि गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध करा रही हैं।

बंगाली फिल्मों के अभिनेता ऋतोब्रत मुखर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता जॉयराज भट्टाचार्य, अभिनेता अनिर्बान भट्टाचार्य, नृत्यांगना सरबंती भट्टाचार्य के अलावा कई अन्य लोग भी आगे आकर इसमें अपना योगदान दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता