लाइव न्यूज़ :

कांगो: राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के दौरान हिंसा में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 31, 2018 10:14 IST

विपक्षी उम्मीदवार फेलिक्स त्शिसकेदी के प्रचार से जुड़़े लोगों ने यह जानकारी दी। प्रचार अभियान के निदेशक विटल कामेरहे ने ‘एएफपी’ को बताया कि इन अधिकारियों के साथ दो अन्य नागरिक वालुंगू इलाके में मतदान केन्द्र पर हुई हिंसा में मारे गए।

Open in App

कांगो में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पूर्वी साउथ-किवू प्रांत में हुई हिंसा में एक पुलिस अधिकारी और एक चुनाव अधिकारी सहित चार लोगों की मौत हो गई। 

विपक्षी उम्मीदवार फेलिक्स त्शिसकेदी के प्रचार से जुड़़े लोगों ने यह जानकारी दी। 

प्रचार अभियान के निदेशक विटल कामेरहे ने ‘एएफपी’ को बताया कि इन अधिकारियों के साथ दो अन्य नागरिक वालुंगू इलाके में मतदान केन्द्र पर हुई हिंसा में मारे गए।

उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारी के एमैनुएल रामजीनी शादरी के पक्ष में वोट में धांधली करने का आरोप लगाने के बाद हिंसा भड़की।

शादरी राष्ट्रपति जोसेफ कबीला के उम्मीदवार हैं जो पिछले 17 साल से सत्ता में है।

कामेरहे ने कहा, ‘‘गुस्साई भीड़ ने पुलिस के साथ लड़ना शुरू कर दिया। इसमें एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई, जिसका हमें बेहद खेद है।’’

इसके बाद भीड़ ने ‘‘चुनाव अधिकारी पर हमला कर दिया जिसकी मौत हो गई। दो नागरिक भी मारे गए।’’

साउथ-किवू प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

चुनाव से कांगो को पहली बार शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण का एक मौका मिला है क्योंकि बेल्जियम से 1960 में स्वतंत्र होने के बाद से ऐसा संभव नहीं हो।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन