लाइव न्यूज़ :

हम जैसों का अपमान करने का शब्द है ‘वोग’ : थरूर ने सौर ऊर्जा पहल के संक्षिप्त रूप पर चुटकी ली

By भाषा | Updated: November 3, 2021 01:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भारत-ब्रिटेन नीत सौर ऊर्जा पहल के संक्षिप्त रूप ‘ओसोवोग’ (ओएसओडब्ल्यूओजी) पर चुटकी लेते हुए मंगलवार को कहा कि ‘वोग’ हम जैसे ‘विली ओरिएंटल जेंटलमैन’ का अपमान करने वाला ब्रिटिश शब्द है।

भारत ने ग्लासगो में सीओपी-26 जलवायु शिखर सम्मेलन में ‘एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड’ (ओएसओडब्ल्यूओजी) का आह्वान किया, जिसका लक्ष्य जहां सूर्य की रोशनी है वहां सौर ऊर्जा का दोहन करना और उस संचित ऊर्जा की आपूर्ति वहां करना, जहां उसकी सर्वाधिक जरुरत हो।’’

थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘यकीन नहीं होता है कि ब्रिटेन-भारत की नयी पहल ‘वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड’ (एक सूर्य, एक दुनिया, एक ग्रिड) का संक्षिप्त रूप ओसोवोग है।’’

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने लिखा, ‘‘वोग हम जैसे विली ओरिएंटल जेंटलमैन का अपमान करने का शब्द है। और ‘ओह सो वोग।’ यह बहुत भद्दा लगता है। इसका सपना प्रधानमंत्री कार्यालय में सिर्फ कोई कच्चे कान वाला व्यक्ति ही देख सकता है।’’

मरियम वेबस्टर शब्दकोश के अनुसार, वोग शब्द का उपयोग ‘अश्वेत विदेशियों और खास तौर से पश्चिम एशिया या सुदूर पूर्व से आने वालों का अपमान करने के लिए किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे