लाइव न्यूज़ :

अवैध कारोबार के खिलाफ ‘वोकल फॉर लोकल’ होगा अत्यंत प्रबल औजार : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी जाली सामान बनाने वालों के निशाने पर स्वास्थ्य उत्पाद होने की बात की ओर ध्यान दिलाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ अवैध व्यापार के खिलाफ भारत की लड़ाई में अत्यंत प्रबल औजार साबित होगा।

हर्षवर्धन ने ‘व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर जालसाजी और तस्करी के प्रभाव’ विषय पर फिक्की कास्केड के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कारोबार और उद्योगों को एक साथ आना चाहिए तथा ग्राहकों को सुरक्षित रखने के अंतिम उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस बढ़ते खतरे से लड़ाई में एक व्यापक ताकत बनने में सरकार के साथ भाीदारी करनी चाहिए।

हर्षवर्धन ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लाभों के बारे में कहा कि भारत के मजबूत घरेलू ब्रांड के उत्पादन की शुरुआत करने और धीरे-धीरे विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने से तस्करों और जाली सामान बनाने वालों को मिलने वाला लाभ सीमित हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘वोकल फॉर लोकल अवैध व्यापार के खिलाफ हमारी लड़ाई में अत्यंत प्रबंल औजार होगा।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘अवैध ऑपरेटर आवश्यक और गैर आवश्यक वस्तुओं का ऑनलाइन तथा ऑफलाइन अवैध विकल्प उपलब्ध कराकर महामारी का फायदा उठा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा महामारी के दौरान यह दिखा है कि स्वास्थ्य उत्पाद नकली सामान बनाने वालों के आम तौर पर निशाने पर रहने वाले उत्पादों में से एक बने रहेंगे।

मंत्री ने कहा कि यह समस्या है जिसका पूरे विश्व में रोगियों तथा उपभोक्ताओं पर असर पड़ता है।

हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न अफरातफरी के बीच अवैध कारोबार करने वालों ने अपनी नापाक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए महामारी का इस्तेमाल किया है जिससे देश की अर्थव्यवस्था और पूरे विश्व में लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को बड़ा नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बारकोड, होलोग्राम, रेडियो फ्रीक्वेंसी उपकरण जैसी विभिन्न प्रौद्योगिकी उपलब्ध हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘ये प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराती हैं, लेकिन इनकी कुछ सीमाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता