लाइव न्यूज़ :

‘मप्पिला पट्टू’ को पहचान दिलाने वाले वीएम कुट्टी का निधन

By भाषा | Updated: October 13, 2021 13:01 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 13 अक्टूबर केरल के मुस्लिम लोक गीतों ‘मप्पिला पट्टू’ के बेताज बादशाह माने जाने वाले वीएम कुट्टी का बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में दिल की बीमारी के कारण निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वीएम कुट्टी 86 वर्ष के थे। मलप्पुरम जिले के कोंडोट्टी के पास पुलिक्कल के रहने वाले कुट्टी ने ‘मप्पिला पट्टू’ को लोकप्रिय बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया, जो विशेष रूप से मालाबार (उत्तरी केरल) में राज्य के मुस्लिम समुदाय की सांस्कृतिक पहचान है।

‘मप्पिला पट्टू’, एक लोकगीत मुस्लिम गीत शैली है, जिसे अरबी भाषा के साथ मलयालम की बोलचाल की बोली में गाया जाता है।

कुट्टी पहले एक स्थानीय स्कूल में शिक्षक थे। इसके बाद, उन्होंने सदियों पुरानी अरब-मूल के संगीत में शोध के माध्यम से ‘मप्पिला गीतों’ की रचना की। 20 साल की उम्र में रेडियो पर 'मप्पिला पट्टू' की प्रस्तुति से उनके कलात्मक जीवन की शुरुआत हुई।

उन्होंने ही पहली बार 'मप्पिला पट्टू' को मंच पर प्रस्तुत किया था और दक्षिणी राज्य में इसके लिए एक संगीत मंडली का भी गठन किया था। कई वर्षों तक, उन्होंने प्राचीन लोक गीतों को भी लोकप्रिय बनाया, जो तब कुछ मुस्लिमों तक ही सीमित था।

कुट्टी ने 1000 से अधीक गीत और कई किताबें भी लिखी हैं। ‘मप्पिला पट्टिन्टे लोकामी’, ‘भाथीगीतांगल’, ‘कुरुथिकुंजु’ और ‘बशीर माला’ उनकी प्रसिद्ध किताबों में से हैं।

‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित कुट्टी ने लंबे समय तक ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मप्पिला स्टडीज’ में सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुट्टी एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, जिन्होंने ‘मप्पिला पट्टू’ को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और संगीत शैली को नई ऊंचाइयों पर ले गए।

उन्होंने कहा, ‘‘ कुट्टी, जिन्होंने एक हजार से अधिक गीतों की रचना की और उन्हें गाया, उन्होंने फिल्म उद्योग में भी अपनी एक बड़ी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके दम पर ही, वह पूरे केरल में संगीत शैली को लोकप्रिय बनाने और कई दिलों को जीतने में कामयाब रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं