लाइव न्यूज़ :

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुँचे दिल्ली, भारत और रूस के बीच होने वाले रक्षा समझौते पर होगी दुनिया की नजर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 4, 2018 19:33 IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिन के दौरे में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सालाना 19वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम भारत के दौ दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। रूसी राष्ट्रपति के इस दौरे में भारत और रूस के बीच एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली पर समझौता हो सकता है। पुतिन चार और पाँच अक्टूबर को भारत में रहेंगे। 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपने दो दिन के दौरे में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सालाना 19वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

माना जा रहा है कि दोनों देशों के राष्ट्र प्रमुख ईरान पर अमेरिका द्वारा लगाये गये आर्थिक प्रतिबंधों पर भी चर्चा करेंगे। 

भारत और रूस के बीच रक्षा, पेट्रोलियम, टेक्नोलॉजी और क्षेत्रीय सहयोग जैसे मसलों पर बातचीत और समझौते हो सकते हैं। 

रूसी राष्ट्रपति पाँच अक्टूबर को भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।

पुतिन के साथ आया है प्रतिनिधमंडल

पुतिन के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनकी अगवानी की।19वां भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन यहां शुक्रवार को होगा। रूसी रक्षा कंपनियों के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों के मद्देनजर मोदी और पुतिन के इसमें द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा करने की उम्मीद है।दोनों नेताओं के ईरानी कच्चे तेल के आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों सहित प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करने की संभावना है।यात्रा के दौरान जोर ‘‘एस-400 ट्राइअम्फ ’’ मिसाइल प्रणाली समझौते पर होगा। क्रेमलिन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि इस यात्रा की खास बात एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के लिए समझौते पर दस्तखत है और यह करार पांच अरब डॉलर का होगा।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन