लाइव न्यूज़ :

वी के सिंह ने कोविड-19 से पीड़ित व्यक्ति को बिस्तर दिलाने के लिये ट्विटर के जरिये मदद मांगी

By भाषा | Updated: April 18, 2021 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री वी के सिंह ने रविवार को कोविड-19 से पीड़ित एक व्यक्ति के लिये ट्विटर के जरिये मदद मांगी, जिसे उनके संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद के किसी अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल पा रहा था।

सिंह ने अपने ट्वीट में एक संदेश को उद्धृत किया, जिसमें उन्हें और अन्य लोगों को टैग किया गया था।

आंशिक रूप से हिंदी में लिखे ट्वीट में कहा गया था ''कृपया मेरी मदद करें। मेरे भाई को कोरोना के इलाज के लिये बिस्तर की जरूरत है। गाजियाबाद में कोई बिस्तर नहीं मिल रहा।''

सिंह ने इस ट्वीट के जवाब में लिखा, ''गाजियाबाद के डीएम, कृपया यह मामला देखें।''

हालांकि, बाद में इसे डिलीट कर दिया गया।

केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे समय में यह ट्वीट किया जब भारत में कोरोना वायरस संक्रमण और मौत के मामले बढ़ रहे हैं, जिसके चलते राज्य सरकारों को लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगानी पड़ी हैं।

हालांकि, सिंह ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका इस व्यक्ति के कोई संबंध नहीं हैं और वह ट्वीट जिला प्रशासन को संक्रमित व्यक्ति तक पहुंचने के लिये किया गया था।

वी के सिंह ने एक और ट्वीट किया, ''ट्रोल्स और इंटरनेट पर जल्दबाजी में काम करने वालों की समझदारी का स्तर देखकर आश्चर्यचकित हूं। वो ट्वीट जिलाधिकारी को फॉरवर्ड किया गया था और कहा गया था कि कृपया इसे देख लीजिए। फॉरवर्ड किया गया ट्वीट हिंदी में है। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बिस्तर का इंतज़ाम कर दिया है। सुझाव है कि आप अपनी समझदारी में सुधार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग