लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती के कुलपति ने ऑडियो क्लिप में शिक्षकों पर अप्रिय टिप्पणी की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 01:10 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जून सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप सामने आया है जिसमें विश्व-भारती विश्वविद्यालय के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती को एक डिजिटल बैठक के दौरान संकाय के एक वर्ग के खिलाफ कुछ अप्रिय टिप्पणियां करते हुए कथित रूप से सुना जा सकता है।

‘पीटीआई-भाषा’ ने ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की जांच नहीं की है। वहीं विश्व भारती विश्वविद्यालय संकाय संघ (वीबीयूएफए) ने मांग की कि चक्रवर्ती संकाय के कुछ सदस्यों के खिलाफ अपनी कथित टिप्पणियों के लिए माफी मांगें, जो एक विशेष संगठन से संबंधित हैं।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। मंगलवार को एक बैठक के दौरान, कुलपति ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि उन संकाय सदस्यों को एनएएसी का विश्वविद्यालय में होने वाले दौरे या उत्तराखंड के रामगढ़ में विश्वविद्यालय के आगामी परिसर को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे अपनी शिकायतों के लिए उपयुक्त मंच से भी संपर्क नहीं करेंगे।

कुलपति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्हें पता है कि "ये लोग बैठक में फिर से मेरी बात रिकॉर्ड कर रहे हैं ताकि यदि आवश्यक हो तो क्लिप को लीक किया जा सके.... वे बहुत निम्न स्तर की मानसिकता वाले लोग हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं