लाइव न्यूज़ :

विश्व-भारती विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर को जारी किया नोटिस

By भाषा | Updated: June 13, 2021 20:16 IST

Open in App

कोलकाता, 13 जून विश्व-भारती विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक प्रोफेसर पर डिजिटल बैठक के दौरान कुलपति विद्युत चक्रवर्ती के प्रति अनुचित व्यवहार प्रदर्शित करने और उनके निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए रविवार को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया ।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिस में दावा किया है कि आठ जून की बैठक के दौरान जब भौतिकी शास्त्र के प्रोफेसर मानस मैती से वेतन अदायगी के मुद्दे और बेबुनियाद आरोप लगाकर एजेंडा को पटरी से उतारने के बारे में जवाब मांगा गया तब वह कुलपति को गालियां देने लगे। मैती को आरोपों पर तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

इससे पहले मैती ने कुलपति पर इस बैठक में उनके और कुछ अन्य शिक्षकों के विरूद्ध ‘‘अशोभनीय टिप्पणियां’ करके कथित रूप से उन्हें अपमानित करने को लेकर शनिवार को शांतिनिकेतन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। कारण बताओ नोटिस जारी होने के कुछ ही घंटे बाद मैती ने दावा किया कि बैठक में ‘‘कुलपति द्वारा बार बार उकसाये जाने के बाद भी वह शांत रहे लेकिन अंतत: इस संवाद से लॉगआउट कर दिया गया। ’’

प्रोफेसर ने प्राथमिकी में यह आरोप भी लगाया है कि बैठक में कुलपति ने कुछ अध्यापकों पर जानबूझकर बैठक का ब्योरा लीक करने का आरोप लगाया एवं यह सवाल किया कि क्या ‘ऐसी मानसिकता वाले लोग’ इस प्रतिष्ठित संस्थान के शिक्षक बनने लायक हैं, उनके इस आरोपों से शिक्षकों की गरिमा गिरी है।

कुलपति के कट्टर विरोधी वामपंथी रूझान वाले विश्व भारती विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (वीबीयूजेएफए) ने मैती के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की और कोविड-19 पाबंदियां हटने के बाद ‘‘कुलपति के निरंकुश रवैये एवं इस केंद्रीय संस्थान के स्वतंत्र चिंतकों को चुप कराने के उनके कदम’ के विरूद्ध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

विश्वविद्यालय के एक सूत्र ने कहा, ‘‘कुलपति द्वारा बुलायी गयी हर बैठक में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित इस विश्वविद्याल की अकादमिक उपलब्धि को सामने रखने के बजाय वीबीयूजेएफए द्वारा विवाद खड़ा करने का प्रयास किया जाता है।’’

इस आश्रम से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘कुलपति और वीबीयूजेएफए के बीच खींचतान से अंतरराष्ट्रीय रूप से प्रतिष्ठित इस संस्थान की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। ’’

विश्व भारती को 1921 में औपचारिक रूप से एक विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया था। उससे पहले वह 1901 से शैक्षणिक केंद्र के रूप में अस्तित्व में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग