लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती विश्वविद्यालय ने तीन विद्यार्थियों के निष्कासन आदेश को स्थगित रखने को कहा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 17:04 IST

Open in App

कोलकाता, 11 सितंबर विश्व भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने तीन निष्कासित विद्यार्थियों को सूचित किया है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के हालिया आदेश का अनुपालन करते हुए उनके खिलाफ 23 अगस्त को जारी निष्कासन आदेश पर फिलहाल के लिए अमल नहीं किया जा रहा है।

तीन निष्कासित स्नातकोत्तर छात्रों - सोमनाथ साओ, फाल्गुनी पान और रूपा चक्रवर्ती - ने 9 सितंबर को प्रॉक्टर को अलग-अलग ईमेल भेजकर उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उन्हें तुरंत कक्षाओं में बैठने की अनुमति देने का आग्रह किया था।

संबंधित मामले में, प्रॉक्टर ने विद्या भवन के प्राचार्य, अर्थशास्त्र एवं राजनीति विभाग के प्रमुख और संगीत भवन के प्रमुखों से निष्कासन आदेश को स्थगित रखने के संबंध में 10 सितंबर की शाम और 11 सितंबर की सुबह के बीच मुलाकात की।

पत्र में कहा गया, “माननीय उच्च न्यायालय के दिनांक आठ सितंबर के आदेश के संदर्भ में निष्कासन आदेशों को स्थगित रखा गया है। आपसे अनुरोध है कि इसके अनुसार उचित कार्रवाई करें। यह आपकी तत्काल कार्रवाई के लिए है।”

अर्थशास्त्र के दो छात्र सोमनाथ साओ और फाल्गुनी पान हैं। निष्कासित छात्रा रूपा चक्रवर्ती संगीत विभाग की छात्रा है।

तीनों निष्कासित विद्यार्थियों को शुक्रवार शाम से मेल की प्रति प्राप्त हो गई है।

नौ जनवरी को विश्व भारती परिसर में एक विरोध सभा के दौरान कथित कदाचार के लिए तीनों विद्यार्थियों को 23 अगस्त को निष्कासित कर दिया गया था। विश्वविद्यालय में निष्कासन के खिलाफ 27 अगस्त से छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने आठ सितंबर के अपने अंतरिम आदेश में कहा था कि तीन साल के लिए छात्रों का निष्कासन कठोर एवं बहुत ज्यादा है। उन्होंने निर्देश दिया था कि विश्वविद्यालय के निष्कासन आदेश को स्थगित रखा जाए और विद्यार्थियों को कक्षाओं में फिर से शामिल होने की अनुमति दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह