लाइव न्यूज़ :

विश्वभारती : आगंतुकों पर नजर रखने के निर्देश पर विज्ञान के विभागाध्यक्षों ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:24 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जुलाई विश्वभारती के शिक्षा भवन में विज्ञान विभाग के प्रमुखों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने परिसर में आगंतुकों पर नजर रखने के लिए कह जाने के बाद इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हाल में रसायन विभाग से नल के पाइप चोरी होने के बाद शिक्षा भवन के प्रधानाध्यापक प्रोफेसर ताराप्रसाद चट्टोपाध्याय ने सभी विभागाध्यक्षों की एक बैठक बुलाई और उनसे पहुंच को नियंत्रित करने की अपील की। विज्ञान विभागों के विभागाध्यक्षों को भी नियमित रूप से आगंतुकों के विवरण को रजिस्ट्रार को अवगत कराने के लिए कहा गया था।

विश्वभारती संकाय एसोसिएशन के सूत्रों ने बताया कि चट्टोपाध्याय द्वारा इस मुद्दे को उठाने और अधिकारियों को निगरानी योजना के बारे में विस्तार से बताने के बाद विभागों के प्रमुखों ने निर्देश का पालन करने में असमर्थता व्यक्त की और त्याग पत्र भेज दिया।

संकाय एसोसिएशन के एक सूत्र ने बताया, ‘‘प्रमुखों ने अपमानित महसूस किया और सामूहिक रूप से कहा कि वे 'चौकीदार' नहीं बन सकते। विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को इसकी जांच करनी चाहिए। शिक्षा भवन के प्रधानाध्यापक ने भी दिया इस्तीफा दे दिया।’’ हालांकि उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह