लाइव न्यूज़ :

विश्वभारती ने तीन छात्रों के विरूद्ध जांच पूरी होने तक उनका निलंबन तीन महीने के लिए बढ़ाया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:19 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जुलाई विश्वभारती विश्वविद्यालय ने तीन छात्रों के निलंबन की अवधि मध्य अक्टूबर तक बढ़ा दी है और इसके पीछे आधार बताया है कि उनके खिलाफ जांच कर रही जांच समिति ने अब तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है।

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ सोऊ, फाल्गुनी पान और रूपा चक्रवर्ती को कथित तौर पर अनुशासन भंग करने और अपनी गतिविधियों से परिसर में माहौल को खराब करने के सिलसिले में 14 जनवरी को तीन महीने के लिए निलंबित किया गया था। 14 मार्च को उनका निलंबन अगले तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया और बताया गया कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि उनके खिलाफ आरोपों की जांच करने के लिए एक जांच समिति का गठन किया जा रहा है।

तीन महीने की यह अवधि इस महीने समाप्त होने वाली थी। इससे पहले, प्रॉक्टर शंकर मजूमदार ने तीनों छात्रों को भेजे पत्र में कहा कि ‘जांच प्रक्रिया पूरी होने तक’, उनके निलंबन की अवधि अगले तीन महीने के लिए बढ़ाई जाती है।

विश्वविद्यालय में स्टुडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की इकाई की नेता सोऊ ने कहा, ‘‘यदि हममें से कोई आत्महत्या कर लेता है तो इसकी जिम्मेदारी वाइस चांसलर और अधिकारियों की होगी। वह हमारा करियर बरबाद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र