लाइव न्यूज़ :

विश्वभारती ने विभागाध्यक्ष से निष्कासन आदेश को स्थगित रखने को कहा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 14:28 IST

Open in App

कोलकाता, 11 सितंबर विश्व भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दो निष्कासित विद्यार्थियों को सूचित किया है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के हालिया आदेश का अनुपालन करते हुए उनके खिलाफ 23 अगस्त को जारी निष्कासन आदेश पर फिलहाल के लिए अमल नहीं किया जा रहा है।

तीन निष्कासित स्नातकोत्तर छात्रों - सोमनाथ साओ, फाल्गुनी पान और रूपा चक्रवर्ती - ने 9 सितंबर को प्रॉक्टर को अलग-अलग ईमेल भेजकर उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उन्हें तुरंत कक्षाओं में बैठने की अनुमति देने का आग्रह किया था।

संबंधित मामले में, प्रॉक्टर ने विद्या भवन के प्रधानाचार्य और अर्थशास्त्र एवं राजनीति विभाग के प्रमुख को शुक्रवार को निष्कासन आदेश को स्थगित रखने को कहा।

पत्र में कहा गया, “माननीय उच्च न्यायालय के दिनांक आठ सितंबर के आदेश के संदर्भ में निष्कासन आदेशों को स्थगित रखा गया है। आपसे अनुरोध है कि तदअनुसार उचित कार्रवाई करें। यह आपकी तत्काल कार्रवाई के लिए है।”

अर्थशास्त्र के दो छात्र सोमनाथ साओ और फाल्गुनी पान हैं। निष्कासित छात्रा रूपा चक्रवर्ती संगीत विभाग की छात्रा है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि इसी तरह का एक नोटिस जल्द ही संगीत भवन के प्रमुख को भी जारी किया जाएगा ताकि रूपा कक्षाओं में जा सके।

नौ जनवरी को विश्व भारती परिसर में एक विरोध सभा के दौरान कथित कदाचार के लिए तीन विद्यार्थियों को 23 अगस्त को निष्कासित कर दिया गया था। विश्वविद्यालय में निष्कासन के खिलाफ 27 अगस्त से छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने आठ सितंबर को अपने अंतरिम आदेश में कहा था कि तीन साल के लिए छात्रों का निष्कासन कठोर एवं बहुत ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब